श्रीकान्यकुब्ज वैश्य(हलवाई, भूंजवा,भुर्जी) गुप्ता समाज कल्याण,रायपुर समिति.
श्रीकान्यकुब्ज वैश्य(हलवाई, भूंजवा,भुर्जी) गुप्ता समाज कल्याण,रायपुर समिति द्वारा दिनांक १६/०६/२०२४को राधा निकुंज,रोहिणीपुरम मेंआम सभा का आयोजन समिति संस्थापक श्री पूरनलाल गुप्ता जी की अध्यक्षता में किया गया । जिसमे नवगठित पदाधिकारी का स्वागत किया गया । श्री महेश गुप्ता जी को पुनः अध्यक्ष बनने पर समाज के आए हुए वरिष्ठ सम्मानिय बुजुर्गो ( श्री कैलाश जी,श्री शिवप्रसाद जी,श्री किशोरीलाल जी,श्री प्यारेलाल जी,श्री मोहन गुप्ता जी ) द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया । बुजुर्गो ने महेश गुप्ता एवं उनकी कोर ग्रुप के द्वारा विगत साल में किए गए विवाह सम्मेलन,होली मिलन,दीपावली मिलन,बच्चों का प्रोत्साहन,आदि कार्यक्रम के लिए बधाई दिए एवं आने वाले सालो में ऐसे ही सफलता मिलने का आशीर्वाद दिए साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिसमे प्रमुख सलाहकार एवं उपाध्यक्ष मनीष कश्यप,सचिव विजय गुप्ता,सह सचिव अनिल कश्यप,रवि चौधरी ,कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता,नितेश गुप्ता प्रचार प्रसार मंत्री सुनील गुप्ता,महेश कश्यप,हरि कश्यप मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता ( खरोरा वाले) ,विधि सलाहकार आकाश गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किए । इस आयोजन का समापन श्री पूरनलाल गुप्ता जी के जन्मदिन का केक काटकर किया गया ।समाज के सभी स्वजाति बंधुओ ने श्री पूरन लाल जी को शुभकामना देते हुए उनके सुखी जीवन और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।