छत्तीसगढ़ / रायपुर

ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण, 15 से आवेदन शुरू

  रायपुर । लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड के द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण हेतु नवीन तकनीक से सुसजित लैब स्थापित किया गया है, जहाँ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अन्तर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। रायपुर जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष के इच्छुक हितग्राही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिनांक-15.06.2024 से जमा हो रहे हैं। प्रशिक्षण की अवधि-220 घण्टे (लगभग 02 माह) तथा आवश्यक योग्यता 10वी पास है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन नम्बर-0771-2443068 एवं अन्य नम्बर-9109321845, 7828246081 में संपर्क कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image