छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री आज अम्बिकापुर के दौरे पर रहेंगे

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 24 जून को अम्बिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर वे 12.30 बजे राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image