राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, कहा- जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयेजित राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ”अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर जया किशोरी के यहां आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है. यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं. जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज़ मैं स्वयं देखता था. आप लोग इनसे प्रेरित हैं, मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है, तो प्रेरित होता हुं. जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है”.