Mahtari Vandan App: CM साय ने महतारी वंदन एप का भी किया शुभारंभ, अब मोबाइल पर मिलेगी हर किस्त की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mahtari Vandan App: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर के शहीद गुंडाधुर कॉलेज ऑडीटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया. सीएम ने महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त जारी की. सीएम से ने इस दौरान महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का क्रियान्वयन और बेहतर करने के लिए महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ किया. सीएम साय ने कहा कि माताओं-बहनों के स्वाभिमान, सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य लेकर हमारी सरकार काम कर रही है.