CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां, अगले 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश ! IMD ने इन जिलों में 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट
रायपुर |
02-Sep-2024
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसूनी गतिविधियां कम होने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान है, इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग ने सितंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में एक लो प्रेशर एरिया विकसित हो गया है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश में आगामी तीन से चार दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश और वज्रपात का खतरा अधिक है।
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 1 सितंबर तक औसत बारिश
क्रम संख्या जिला औसत बारिश (मिमी)
1 बीजापुर 1933.8
2 बेमेतरा 500.1
3 सरगुजा 508.5
4 सूरजपुर 920.3
5 बलरामपुर 1332.2
6 जशपुर 795.7
7 कोरिया 934.3
8 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 931.2
9 रायपुर 746.4
10 बलौदाबाजार 951.3
11 गरियाबंद 888.4
12 महासमुंद 727.1
13 धमतरी 791.7
14 बिलासपुर 846.6
15 मुंगेली 956.7
16 रायगढ़ 892.3
17 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 539.9
18 जांजगीर-चांपा 999.1
19 सक्ती 858.2
20 कोरबा 1226.1
21 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 977.5
22 दुर्ग 545.6
23 कबीरधाम 739.9
24 राजनांदगांव 874.5
25 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 982.3
26 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 649.4
27 बालोद 912.7
28 बस्तर 970.7
29 कोण्डागांव 872.8
30 कांकेर 1078.4
31 नारायणपुर 1024.3
32 दंतेवाड़ा 1200.5
33 सुकमा 1305.2
(औसत बारिश मिमी में):