बड़ी खबर सभी की सक्रियता से सफल होगा भाजपा का राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान: कृष्ण कुमार राय झंडी दिखा कर रवाना किया गया सदस्यता रथ
जशपुर |
07-Oct-2024
सभी की सक्रियता से सफल होगा भाजपा का राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान: कृष्ण कुमार राय झंडी दिखा कर रवाना किया गया सदस्यता रथ
जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यता रथ को झंडी दिखा कर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला प्रभारी रविकांत उराव,भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रमुख यश प्रताप सिंह जूदेव,मोर्चा के महामंत्री अभिषेक मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता, अभ्युदय मिश्रा,राहुल गुप्ता के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी है। उन्होनें कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो समय-समय पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता का नवीनीकरण करती है। जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना है। इसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। अगर हम सब को एकजुट हो कर भाजपा को एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है।
पूरे जिले का भ्रमण करेगी रथ -
जिला भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि सदस्यता रथ जिले के सभी मंडलों में भ्रमण करेगी। इस दौरान पार्टी की रीति-नीति,केन्द्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजना और उपब्धियों की जानकारी देकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित करेगें।