छत्तीसगढ़ / रायपुर

श्री नारायण हॉस्पिटल में लिवर सिरहोसिस का सफल ऑपरेशन

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायण अस्पताल में एक जानलेवा बीमारी लिवर सिरहोसिस से जूझ रहे एक मरीज के लीवर का सफल प्रत्यार्पण कर नई जिंदगी दी गई है।  इसमें श्री नारायणा हॉस्पिटल के लिवर ट्रांसप्लांट एवं जी.आई. सर्जन डॉक्टर हितेश दुबे, लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर सचिन वी. डागा श्री नारायण हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सुनील खेमका अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉक्टर भाविक शाह की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है।  लीवर सिरहोसिस जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे तिल्दा निवासी, 52 वर्षीय अनिल कुमार यादव के लिए  उनकी बेटी वंदना ने विगत 6 अक्टूबर को अपना आधा लीवर  डोनेट कर पिता के प्रति अपने अगाध स्नेह को व्यक्त किया।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक किन्हीं वजहों से पिछले वर्ष अनिल का लीवर खराब हो जाने के कारण बार-बार पीलिया होने लगा था, पेट में पानी भर जाता था,  कई बार तो वे बेहोश तक हो जाते थे और उन्हें अनेकों बार खून की उल्टियां भी होती थीं। इन सभी इंडिकेशन के कारण वे लगातार कमजोर होते चले गए जिसकी वजह से उन्हें हमेशा हॉस्पिटिलाइस्ड करना पड़ता था
श्री नारायणा हॉस्पिटल   के लीवर ट्रांसप्लांट एवं जीआई सर्जन डॉ.हितेश दुबे  ने उनकी सघन जांचोंपरांत पाया कि मरीज का लीवर फैलियोर की स्थिति में आ गया है और उनकी जान बचाने का एकमात्र उपचार उनकी लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी करना ही रहेगा.  इसे क्लिनिकली भाषा में डीकंपनसेट लीवर सिरहोसिस कहते है


मरीजों को इंफेक्शन होने का खतरा हमेशा ही बना रहता है, जिसकी वजह से उनकी जान कभी भी जा सकती है, इन्ही सब बातों के मद्देनजर उनकी लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी विगत 6 अक्टूबर को श्री नारायणा हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

Leave Your Comment

Click to reload image