छत्तीसगढ़ / रायपुर

राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने जीती ऑल इण्डिया IPSC हॉकी प्रतियोगिता2024

रायपुर। स्थानीय राजकुमार कॉलेज, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ऑल इण्डिया IPSC हॉकी चैंपियनशिप 2024 में देश के प्रतिष्ठित आठ विद्यालयोंजिसमें बी.के. बिड़लासेंटरफॉरएजुकेशन, पुणे,एलकेसिंघानियाएजुकेशनसेंटर, गोटन,मेयोकॉलेजअजमेर,मॉडर्नस्कूलबाराखंभारोड, नईदिल्ली,राजकुमारकॉलेज, रायपुर, दूनस्कूल, देहरादून,एमरल्डहाइटइंटरनेशनलस्कूल, इंदौर,पंजाबपब्लिकस्कूल, नाभाने भागलिया |
क्वार्टर फाइनल मैच दून स्कूल, देहरादून और राजकुमार कॉलेज, रायपुर के बीच खेला गया। यह रोमांचक मैच ड्रा हुआ और पेनल्टी शूटआउट में राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने3 -1 जीत हासिल करते हुए सेमीफायनल में अपनी जगह पक्की की।

सेमीफाइनल में चार टीमें पहुँची जिसमें पहला मैच पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा और बीके बिरला स्कूल पुणे के बीच हुआ | पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा की टीम 4-2 सेजीत हासिल कर फायनल में पहुँची | वहीँ दूसरी ओर सेमीफायनल के दूसरे मैच में राजकुमार कॉलेज, रायपुर, ने मेयो कॉलेज, अजमेर को 4-1 से हराकर शानदार जीत हासिल करते हुए फायनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया |

फायनल मुकाबले में मेजबान राजकुमार कॉलेज,रायपुर ने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा को 3-1 से हराया और ऑल इण्डिया IPSC हॉकी चैंपियनशिप 2024 का कप जीता |
ऑल इण्डिया IPSC हॉकी प्रतियोगिता 2024 में सर्वश्रेष्ठ मिडफिल्डर जीत कोसले और टीम कप्तान रोशन सिदार को प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट के किताब से नवाज़ा गया |

हाल ही में SGFI द्वारा राजनांदगाँव में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसमें राजकुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरगुजा और बस्तर संभाग को हराकर रायपुर संभाग से रजत पदक जीता था|

Leave Your Comment

Click to reload image