छत्तीसगढ़
सीएम साय अंबिकापुर और बिलासपुर में करेंगे रोड शो, 19 फरवरी तक कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस रद्द, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 4 गुंडों पर जिला बदर की कार्रवाई
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चिरमिरी, अंबिकापुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे, जहां रोड शो और आमसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेंगे. सीएम साय सुबह 11.10 को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जाएंगे. चिरमिरी में अमरकुंज क्रीड़ा स्थल डोमन हिल में आम सभा को संबोधित करेंगे. 2.35 बजे अंबिकापुर पहुंचकर रोड शो और आमसभा करेंगे. 4.50 को बिलासपुर में आमसभा और रोड शो करेंगे. सीएम साय रात 9 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.
मतदान के दिन तथा उसके एक दिन पहले सार्वजनिक सभा पूर्णत: प्रतिबंधित
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत महापौर व अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रचार-प्रसार की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2025 को रात्रि 10 बजे तक रहेगी। निर्वाचन प्रचार-प्रसार के लिए रात्रि 10 बजे तक अभ्यर्थी माइक सिस्टम का उपयोग कर सकते है।
रात्रि 12 बजे प्रचार- प्रसार बंद हो जाएगा। चुनाव प्रचार रात्रि 12 बजे तक ही किया जा सकता है। रात्रि 12 बजे के पश्चात कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं होने के कारण रात्रि 10 बजे से रात्रि 12 बजे बीच सामान्य चुनाव प्रचार किया जा सकेंगा।
छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 की धारा 3 के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी निर्वाचन क्षेत्र में उस दिनांक या उन दिनांकों को जिनको की उस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन के लिए मतदान किया जाना हो एक दिन पहले कोई सार्वजनिक सभा नहीं बुलाएगा, न करेंगा और न उसमें उपस्थित होगा।
इस अनुबंध का उल्लंधन अधिनियम के अनुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में है। मतदान के ठीक एक दिन पहले सार्वजनिक तौर पर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक सभाएं, जुलुस, नुक्कड़ सभाएं, लाऊडस्पीकर का उपयोग इत्यादि पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
जमीन, मकान का पटटा और आवास का वादा.
नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के आमसभा को संबोधित करने पहुंचे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी , केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, अनुसूचित जाति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्री नवीन मार्कण्डेय जी, पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री श्याम नारंग जी, प्रभारी डॉ ओमप्रकाश देवांगन जी, मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा जी, चुनाव संचालक द्वय श्री रामजी वर्मा जी, श्री सुतेंन्द्र सिंह जी, अध्यक्ष प्रत्याशी श्री संदीप जोशी जी, पार्षद प्रत्याशी गण काशीराम धीवर जी,सागर पटेल, श्रीमती संगीता यादव जी, श्री मुकेश सोनी जी, श्रीमती नुतन यादव जी, श्री बिरझु राम ध्रुव, श्री सुरेश कोसले श्रीमती मधुबाला बंजारे, श्री पुनीत यादव जी, श्री मति कमलेश्वरी निर्मलकर, श्रीमती तारणी वर्मा, श्री रोहित वर्मा जी, श्रीमती योगेश्वरी सोनी, श्री प्रेमनाथ साहू, श्री रोहित वर्मा जी, श्रीमती यशोदा जोगी जी, श्री अजय ढीढी, श्री नागेश्वर यादव जी, श्रीमति अनिता वर्मा जी, श्री लेखराम वर्मा जी वरिष्ठ भाजपा नेता गण श्री अशोक वर्मा जी,बल्ला यादव जी ,द्वारिका यादव जी, देवराज साहू जी, ओमप्रकाश वर्मा जी, अर्जुन सिन्हा जी, राघवेन्द्र दास मानिकपुरी,विजय पटेल, अनुज वर्मा,श्रीमती जागृति बंजारे, श्रीमती प्रीति गहने ,भागी गहने,जीतू निर्मलकर ऐश्वर्य वर्मा, ऋषभ वर्मा एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण व भारी संख्या में नगरवासी सम्मिलित हुए।

मंदिर हसौद नगर पालिका परिषद आमसभा में पहुंचे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी ने कहा -आप मुझे 21 कमल खिलाकर दीजिए नगर पालिका मंदिर हसौद में विकास की जिम्मेदारी मेरी है।
लीजेंड 90 क्रिकेट का शानदार आगाज:परसदा स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में दिखा जोश और उत्साह
रायपुर। रायपुर लीजेंड 90 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आज दूधिया रोशनी से जगमगाते परसदा के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शानदार आगाज हुआ।
सिने तारिका उर्वशी रौतेला उद्घाटन समारोह में शामिल हुई और परफॉर्मेंस दी जिसे देख दर्शकों में उत्साह का संचार दिखलाई पड़ा। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने अभिनेत्री के जलवा देखकर खुशी और आनंद से भरपूर दिखाई पड़े। टूर्नामेंट की शुरुआत में उद्घाटन मैच दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच खेला गया, इसमें दिल्ली रॉयल्स का प्रतिनिधित्व भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ने किया। वहीं छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की कप्तानी सुरेश रैना ने की । दोनों टीमों के बीच सीनियर खिलाडिय़ों ने जमकर मैदान पर चौके और छक्के उड़ाए इससे मौजूद क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट के प्रति रोमांच बन रहा। वहीं स्टेडियम में सुरक्षा के काफी उम्दा इंतजाम किए गए थे। बता दें कि टूर्नामेंट में 90 बॉल की एक पारी होगी।
इस टूर्नामेंट में 7 टीमेें हिस्सा ले रही हैं । 7 फरवरी से टूर्नामेंट में हर दिन दो मैच खेले जाएंगे और 18 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा । इसमें राजस्थान किंग्स और दुबई जॉइंट्स के बीच मैच खेले जाएंगे, जबकि गुजरात सैंम्पआर्मी और बिग बॉयज के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी । टूर्नामेंट में हरियाणा ग्लेडिएटर्स की कमान भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर गेंदबाज ड्वेन ब्रावो भी अपने खेल का जलवा दिखाएंगे । तालिया की गडग़ड़ाहट के बीच उत्साहित दर्शकों ने सिने तारिका के लिए सम्मान में भी नारे लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
CG Morning News : छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम साय राजनांदगांव में करेंगे रोड शो, भूपेश बघेल बलौदाबाजार में रोड-शो कर लेंगे सभा, लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का होगा आगाज
रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे राजनांदगांव जिले डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल होंगे. जारी शेड्यूल के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से दोपहर 12.55 को डोगरगढ़ के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1.10 बजे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ (विद्यायतन समाधि स्थल) पहुंचेंगे.
भाजपा का थीम सॉन्ग केवल एक गीत नहीं है; यह हमारे मिशन और विजन का प्रतीक है : संजय श्रीवास्तव, एकात्म परिसर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च,अन्य गीत भी हुए जारी।छत्तीसगढ़ी,रैप सॉन्ग और कई शैलियों में बने है गीत।
फरवरी में ही तपने लगा छत्तीसगढ़ : 36 डिग्री पहुंचा तापमान, दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा गर्मी
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी से लोग गर्मी से हलाकान होने लगे हैं. तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है. मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म दंतेवाड़ा रहा, यहां तापमान 36°C तक पहुंच गया है. वहीं रायपुर, दुर्ग समेत 8 शहरों में तापमान 30°C से ज्यादा रहा. दुर्ग में 34°C, बिलासपुर में 33°C, जगदलपुर में 35°C, कोरिया में 31°C, बलरामपुर में 30°C तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी.
छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी-अमित शाह : कल आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री, जैन समाज के लोगों से करेंगे मुलाकात, 18 को आ सकते हैं प्रधानमंत्री
डोंगरगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. शाह 6 फरवरी को राजनांदगांव जिले के धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महा महोत्सव में भाग लेंगे. बताया जा रहा कि 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोंगरगढ़ आएंगे. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन 6 फरवरी को : श्री चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल
रायपुर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ आगमन होगा। श्री शाह दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट दोपहर 12.25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड आएंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे।
श्री अमित शाह जी श्री चंद्रगिरी तीर्थ में दोपहर 1.10 बजे पधारेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के 'प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। दोपहर 2.10 बजे से 2.40 मिनट तक श्री अमित शाह जी विद्यायतन समाधि स्मारक चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में आयोजित विनयांजलि समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्वात श्री अमित शाह जी सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 2 .50 बजे छोटी श्री बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ से अपराह्न 3.45 बजे पर माना रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विश्व कैंसर दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश : स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, कैंसर से बचाव करें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच व उपचार कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और प्रभावी इलाज के प्रति जनमानस को जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शासकीय अस्पतालों में कैंसर की जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुलभ और किफायती इलाज मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अस्वस्थ जीवनशैली और खानपान से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही दीर्घायु और निरोगी जीवन का आधार है।
बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को अब नगर निगम में नहीं मिलेगा प्रवेश, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने लिया गया फैसला
रायपुर. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर निगम प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब हेलमेट लगाकर आने पर ही रायपुर नगर निगम में प्रवेश मिलेगा. आज से निगम मुख्यालय में बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
Chhattisgarh IT Raid: 10,00,00,00,000 की गड़बड़ियों के सबूत मिले… होगा बड़ा खुलासा
Chhattisgarh IT Raid: Raipur: राइस मिलर्स, एक्सपोर्ट्स कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के ठिकानों पर की गई आयकर छापे की कार्रवाई में करीब 10,00,00,00,000 रुपए की गड़बड़ियों के दस्तावेज मिले हैं. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के 25 कारोबारी-आवासीय परिसर में जांच कर आयकर अन्वेषण की सभी टीमें शनिवार देर रात लौट गई. आयकर अन्वेषण की टीमों ने कैश, ज्वेलरी के साथ-साथ गड़बड़ियों के ढेरों दस्तावेज भी सीज कर लिए है.
भाजपा नेता- एक्टर राजेश अवस्थी का निधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली।
स्व. राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता थे। फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक ,संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं। साथ ही वे विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, राजेश अवस्थी अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे।
सीएम साय ने जताया दुःख
राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा।
उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया - किरण देव
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंहदेव दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं शोक में है हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है।
हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।
CM विष्णुदेव साय आज श्रीकोट आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल..
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर से लौटकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 12:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। यह कार्यक्रम पार्टी की आगामी गतिविधियों और योजनाओं को साझा करने का एक अहम अवसर होगा।
इसके बाद, मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले के श्रीकोट गांव में आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। बलरामपुर से लौटकर मुख्यमंत्री रायपुर पहुंचेंगे और फिर दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा उनके अगले कार्यक्रमों के लिए तैयारी का हिस्सा होगी।
फिलहाल, रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री भिलाई रिसाली के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसमें विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री रात 10:00 बजे रायपुर वापस लौटेंगे, जहां उनका दिनभर का कार्यक्रम समाप्त होगा।
CG Morning News : जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, कांग्रेस जारी करेगी आरोप पत्र, आरंग में होगा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. वे दुलदुला विकासखंड के जामटोली में आयोजित मां शारदा धाम मेला में शामिल होंगे. सीएम साय दोपहर 1: 35 बजे कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे. शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.
रायपुर निगम पार्षद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी...
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 31 जनवरी को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। अब 79 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में रह गए हैं, जबकि 1 हजार 889 पार्षद के लिए प्रत्याशी हैं। हालांकि असली मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही होगा। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशी हैं। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 प्रत्याशी हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं।
सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मिली एक बड़ी सफलता...8 नक्सलियों को किया ढेर...CM साय ने की सुरक्षाबलों की सराहना..
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. थाना गंगालूर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 08 नक्सलियों के शव सहित इंसास राइफल, वीएलजी लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं. सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए या घायल हुए होंगे. फिलहाल, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है.