छत्तीसगढ़ /
हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र : CM विष्णुदेव साय
अभी ट्रेलर है...अब शुरू होगी विकसित भारत की यात्रा रायपुर।भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेरविवार कोलोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी नाम से जारी किया। इसे लेकर रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ मकान बनेंगे, जो आम लोगों को मिलेंगे।साय ने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें आई हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर है। जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नवरात्रि में माता कात्यायनी का दिन है, उनके दोनों हाथ में कमल है, इससे पावन संयोग क्या हो सकता है. सोने पर सुहागा ये कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती भी आज ही है। सीएम साय ने कहा बीजेपी का संकल्प पत्र वास्तव में भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का और देश के भविष्य का सुनहरा रोड मैप है। हमारा यह घोषणा पत्र संविधान की तरह पवित्र होता है। आप सभी ने देखा कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भी पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था । भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत का गारंटी पत्र है: बृजमोहन रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के संकल्प पत्र को देश और देशवासियों के हित में बताया है। उन्होंने कहा है कि इस संकल्प पत्र में गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों को आत्म निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जो मोदी जी की गारंटी के नाम से जारी किया है जिसमें गरीबों अन्नदाताओं युवाओं और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है आज के संकल्प पत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में कार्य करने की तैयारी है। मैं इस संकल्प पत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री अमित शाह और समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। 3 करोड़ बहनों को लखपति बीवी बनाने की गांरटी ली है। पीएम किसान सम्मान निधि आगे जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 10 वर्षों में किसानों के लिए बहुत कम हुआ उस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था कि यह जो संकल्प पत्र में है, यह कभी पूरा भी हो सकता है। लेकिन, आप सभी लोगों ने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने दोनों बार के संकल्प पत्र में देश की जनता से जो वादे किए थे 1 सालों में उनका अक्षरश: क्रियान्वयन किया है। 10 वर्षों में किसानों के लिए बहुत कम हुआ है। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम हुआ मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए हमने भी छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम किया है। किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस दिया गया है। 3100 प्रति क्विंटल के भाव से धान भी खरीदा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा बीजेपी की देन है।संकल्प पत्र में पशुपालकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। संकल्प पत्र में त्रङ्घ्रहृ पर विशेष फोकस साय ने कहा कि त्रङ्घ्रहृ पर विशेष फोकस है। इसमें त्र का मतलब है गरीब। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उसी तरह से ङ्घ का मतलब यूथ यानी युवा से है। देश के युवाओं को मुद्रा योजना का लाभ मिलेगा। इसका दायरा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख तक करने करने की बात कही गई है। ्रयानी अन्नदाता पर भी बीजेपी का फोकस मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं।
नामांकन जमा करने से पहले विजय बघेल ने परिजनों का लिया आशीर्वाद
भिलाई। लोकसभा चुनाव में अपना नामांकन जमा करने से पहले सांसद विजय बघेल की चुनाव में विजय की कामना लिए परिवार वालों ने आरती उतारकर और उन्हें तिलक लगाकर घर से रवाना किया। वहीं पत्नी रजनी बघेल ने उनकी आरती उतारी और बड़ी बहनों ने जीत का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उनकी बड़ी बहन की आंखे भी छलक उठी। उन्होंने कहा कि विजय भाई नहीं बेटे की तरह है और ये आंसू खुशी के हैं। नामांकन रैली में शामिल होने से पहले ही घर में कार्यकर्ताओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा। सभी कार्यकर्ताओं से शुभकामनाएं लेने के बाद सांसद बघेल गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और सीधे दुर्ग के लिए रवाना हुए।
प्ले स्कूल में बच्चों ने खेली होली
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संयुक्त सचिव ने नगरी के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया
दो दुकानों में लगी आग, सिलेंडर भी ब्लास्ट, लाखों का सामान खाक
होली मिलन समारोह पर थिरके योग साधक
बस्तर प्रत्याशी कवासी लखमा पहुंचे कोण्डागांव, कहा - बस्तर में कांग्रेस का कार्यकर्ता जीतेगा
उरंदाबेड़ा व ईरागांव में एसएसटी दलों को लगातार चौकसी करने निर्देश
शांति एवं भाईचारे के साथ मनाई जाएगी होली
पूंजीपथरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
थाना प्रभारी ने कहा- होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सद्भावना के साथ मनाएं रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा होली त्यौहार को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ थाना परिसर में बैठक किया गया। बैठक में थाना प्रभारी ने क्षेत्र में होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सद्भावना के साथ मनाने कहा गया। थाना प्रभारी बताए कि होली को लेकर पुलिस सतर्क है और अतिरिक्त पेट्रोलिंग लगाई गई है जो हुड़दंगियों पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि होली त्योहार पर किसी प्रकार का विवाद ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी होगी लगातार पेट्रोलिंग पार्टी गस्त करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि होली में नशीली पदार्थ का सेवन न करें, किसी के ऊपर जबरन रंग ना डालें, ग्रीस और कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें, कोई भी अशुभनीय हरकत एवं शब्दों का प्रयोग ना करें। विशेष रूप से यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलाएं। मॉडिवाई साइलेंसर वाहनों पर पुलिस निगाह रखेगी । गांव पर अवैध शराब की बिक्री न होने देने के संबंध में चर्चा कर ऐसे तत्वों पर कार्यवाही के लिए सूचना देने कहा गया। बैठक में काफी संख्या में पंच, सरपंच और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CM विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में लोगों के साथ मनाई होली
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के साथ होली मनाई। विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ वासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। वहीं सीएम ने आगे कहा कि आइये होलिका दहन के अवसर पर हम जीवन में मैत्री, सद्भाव, आस्था, नैतिकता, पारदर्शिता एवं शुचिता जैसे सद्गुणों को अपनाएं। साथ ही बस्तर में चुनाव के बीच त्योहार मनाए जाने को लेकर सीएम साय ने कहा कि सबको चौकस किए हैं, त्योहार शांति पूर्वक निपटे।
पैसे निकालने किसान पहुंच रहे बैंक, 49 हजार रुपये की लिमिट तय
सुबह जाने पर शाम तक आ रहा नंबर, पैसे हो रहे खत्म छत्तीसगढ़ संवाददाता बलौदाबाजार, 23 मार्च। धान के अंतर की राशि को लेने के लिए जिला सहकारी बैंक में इन दिनों हजारों किसानों की भीड़ उमड रही है। आलम यह है की भीड़ को काबू करने व सभी किसानों को उनकी मांग के अनुरूप भुगतान करने में बैंक का भी पसीना छूट रहा है। इसी वजह से किसानों को एक दिन में भुगतान के लिए 49 हजार रुपये की लिमिट तय कर दी गई है। इसके बाद भी बैंक के लाकर में सभी किसानों को भुगतान करने के लिए प्राप्त राशि नहीं है। दोपहर में राशि खत्म हो गई, ऐसे में किसानों को दोपहर बाद भुगतान किया गया, तब तक आधे किसान वापस लौट चुके थे। दरअसल, प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा अनुरूप 13 मार्च को जिले के 1 लाख 56 हजार रुपये किसानों के खाते में 799 करोड़ 64 लाख रुपए धान के अंतर की राशि का ट्रांसफर किया है, उसके एक दिन बाद से ही सैकड़ों किसन अंतर की राशि निकालने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का चक्कर काट रहे हैं। हालांकि यह है कि पहले भुगतान लेने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में एकमात्र सहकारी में बैंक खोलने से पहले ही सैकड़ों किसानों का जमावड़ा लग जाता है। एकमात्र सरकारी बैंक होने के कारण परेशानी बलौदाबाजार ब्लॉक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एकमात्र शाखा है। लंबे समय से बलौदाबाजार ब्लॉक में एक और शाखा खोलने की मांग हो रही है। मगर अब तक एक और शाखा नहीं खुलने से हजारों किसानों को केवल जिला मुख्यालय स्थित शाखा के बैंक से ही लेनदेन करना पड़ता है। जिसके कारण हर दिन इस बैंक में हजारों किसानों की भीड़ उमड़ती है। वहीं जब प्रदेश सरकार बैंक में विभिन्न योजनाओं की राशि व धान के अंतर की राशि खाते में डालती है तो बैंक में केवल भीड़ पर काबू हो जाती है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। त्यौहार पास है इस वजह से कर रहे जल्दबाजी अंतर की राशि खाते में आने और होली का त्यौहार को देखते हुए जिले के सरकारी बैंकों में रकम निकालने के लिए जिला सहकारी बैंक की शाखों में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। बैंक खुलने के पहले ही राशि निकालने के लिए सुबह 8 से ही किसानों की कतार लग जा लग रही है। दिन भर लाइन में लगे रहने के बाद भी किसानों को मेहनत की कमाई आने मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी तरह का नजारा गुरुवार को जिला मुख्यालय से जिला सहकारी बैंक में देखने को मिला। किसानों को दे रहे हैं सुविधा-नोडल अधिकारी बैंक सरकारी बैंक बलौदाबाजार के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने कहा बैंक में किसानों की भीड़ को देखते व दो अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और महिला खाताधारकों के लिए भी अलग काउंटर की व्यवस्था बनाई गई है। प्रत्येक किसान को 49 हजार रुपये तक की भुगतान करने का लिमिट फिक्स कर दी है। केवल बुजुर्ग और बीमार लोगों को ही अधिक राशि दे रहे हैं। राशि खत्म होने पर तुरंत लाकर भुगतान की व्यवस्था की गई है।