छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड : BJP… NEET UG 2026 परीक्षा आज… महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… रायपुर IPL मैचों की आज से मिलेगी टिकट… राजधानी में आज सिंगर परेश पहुजा…
रायपुर. भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ को मिल रहे अपार जन-समर्थन से कांग्रेसी खेमे में भारी खलबली मच गई है. सुशासन तिहार केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पिछले ढाई साल के पारदर्शी और जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड है. कांग्रेस के नेता अब कुंठा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. पांच साल तक छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने वाले आज सुशासन शब्द से ही घबरा रहे हैं और कांग्रेस को अपना अस्तित्व खतरे में नजर आने लगा है. कांग्रेस के शासन में ‘कुशासन और कमीशनखोरी’ का बोलबाला था, जबकि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आज अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभबिना किसी बाधा के पहुंच रहा है.
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में आज एक मई से सुशासन तिहार 2026 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 01 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद - मुख्यमंत्री साय
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि, फाइलेरिया व मलेरिया नियंत्रण में राज्य मॉडल की देशभर में सराहना
तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. शुक्रवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा अगले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है.
बिलासपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, दिल्ली दौरे पर भूपेश बघेल, सुशासन तिहार का आज दूसरा दिन, CGPSC मेंस परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव, 22 मई तक 18 ट्रेनें रद्द…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे राजधानी रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। जिले में आयोजित इस महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मैच का अवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इसके बाद शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी में देश में अव्वल
रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 97.11 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ ने केरलम, त्रिपुरा, मिजोरम जैसे छोटे राज्यों तथा कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को भी पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
शिक्षा का अधिकार: डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ सरकार लाएगी पारदर्शिता की नई क्रांति
रायपुर। डिजिटल सुशासन का सशक्त मॉडल से शिक्षा के अधिकार को एक नया आसमान मिल रहा है। भारत में शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा मिलने के बाद से लगातार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि हर बच्चे तक शिक्षा का उजाला पहुंच सके। हमारे देश मे एक लंबे समय तक यह देखा गया कि नीतियां तो जरूर बनाई जाती रही मगर जमीन पर उसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पहुंच की कमी बनी रहती थी। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जो करके दिखाया है आज उसकी मिसाल दी जा रही है। प्रदेश भर मे मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन के जरिए शिक्षा के अधिकार (RTE) को वास्तविक रूप में लागू किया जा रहा है।
नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहे है तेजी से निर्माण कार्य
नक्सलमुक्त आबूझमाड़ क्षेत्र में अब निर्माण कार्य तेजी से किये जा रहें। क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, ओवरहेड टैंक, लघु सिंचाई योजना सहित अन्य अधोसंरचनाओं के कार्यो ने जोर पकड़ लिया है पिछले दिनों नक्सलमुक्त आबूझमाड़ में सीटीई की टीम ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
CG में गर्मी, सबसे ज्यादा गर्म राजनंदगांव रहा
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं. पारा 45 डिग्री के पार हो चुका है. सबसे ज्यादा मध्य इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा के कारण बस्तर इलाकों में बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा गर्म राजनंदगांव रहा, यहां 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका गति उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण प्रदेश में 26 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने के आसार हैं. वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले संभावित है.
CM साय ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर। CM साय ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर नमन किया। सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, रामानुजन जी का जीवन जिज्ञासा, आत्मविश्वास और प्रतिभा की असीम शक्ति का प्रेरक उदाहरण है। उनका योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। श्रीनिवास अयंगर रामानुजन् महान् भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए।इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन् भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। गणित के क्षेत्र में अपने समय के अनेक दिग्गजों को पीछे छोड़ने वाले श्रीनिवास रामानुजन ने केवल 32 साल के जीवनकाल में पूरी दुनिया को गणित के अनेक सूत्र और सिद्धांत दिए। गणित के क्षेत्र में रामानुजन किसी भी प्रकार से गौस, यूलर और आर्किमिडीज से कम न थे। किसी भी तरह की औपचारिक शिक्षा न लेने के बावजूद रामानुजन ने उच्च गणित के क्षेत्र में ऐसी विलक्षण खोजें कीं कि इस क्षेत्र में उनका नाम अमर हो गया। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इन्होंने गणित के सहज ज्ञान और बीजगणित प्रकलन की अद्वितीय प्रतिभा के बल पर बहुत से मौलिक और अपारम्परिक परिणाम निकाले जिनसे प्रेरित शोध आज तक हो रहा है, यद्यपि इनकी कुछ खोजों को गणित मुख्यधारा में अब तक नहीं अपनाया गया है। उनके सूत्र कई वैज्ञानिक खोजों में मददगार बने। हाल में इनके सूत्रों को क्रिस्टल-विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है। इनके कार्य से प्रभावित गणित के क्षेत्रों में हो रहे काम के लिये रामानुजन जर्नल की स्थापना की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
सुशासन तिहार - 22 से 24 अप्रैल तक तहसील-उप तहसील कार्यालयों में लिए जाएंगे आवेदन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों की इस संबंध में बैठक लेकर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा, आवेदनों की प्राप्ति और निराकरण, शिविरों केे आयोजन के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में सुशासन तिहार कार्यक्रम और शिविरों के आयोजन को लेकर मुनादी करवाई जाए।सभी तहसील एवं उप तहसील कार्यालय में आवेदन लेने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिविरों के आयोजन के दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्थल में छाया और पेयजल की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त इलेक्ट्रॉल और दवाओं के साथ अपना काउंटर लगाएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों की स्क्रुटनी करते हुए संबंधित विभाग को प्रेषित कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त आवेदनों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के निर्देश भी अधिकारियों को बैठक में दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, एडीएम श्री विनय पोयाम, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैंकरा सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार एवं विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
जशपुर से लौटेंगे CM साय, रायपुर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण-नवीनीकरण शिविर आज से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव से आज जशपुर से वापस लौटेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 3 बजे जशपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 4:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
Sachin Tendulkar आज आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
रायपुर. क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Cricketer Sachin Tendulkar) 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा (Dantewada) पहुंच रहे हैं. यह उनका पहला बस्तर विजिट है. यहां वे बल्ला थामकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे. सारी कवायद इसलिए ताकि नक्सलमुक्त बस्तर (Bastar) को अब खेलकूद जैसी गतिविधियों से विकास को उस मुकाम तक पहुंचाया जाए, जिससे यह वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सके. उल्लेखनीय है कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और बस्तर में हर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है. इसी क्रम में बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात
आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा
छत्तीसगढ़ राज्य के rtionline.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है। वर्ष 2023 में इस पोर्टल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकृत करते हुए UPI भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं तेज भुगतान का विकल्प प्राप्त हुआ।
01 जनवरी 2023 से 18 अप्रैल 2024 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एवं UPI भुगतान द्वारा कुल 7 लाख 03 हजार 42 रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो इस बात का प्रमाण है कि नागरिक डिजिटल माध्यमों का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं।
राज्य शासन द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं तकनीक-आधारित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पोर्टल में समय-समय पर तकनीकी उन्नयन भी किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी पोर्टल को और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल (User Friendly) एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुधार किए जाते रहेंगे।